वधिक का गीत - ध्रुव शुक्ल

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

2 min read · 12.4K reads

किनारों के द्वन्द्व से परे बहती नदी
बहा ले जाती है पूरी गृहस्थी
दाह के द्वन्द्व से परे जलती लौ
जलाकर ख़ाक कर देती है पूरा घर
न्याय के द्वन्द्व से परे घूमती पृथ्वी
तहस-नहस कर देती है पूरी बस्ती को
आंधियों के द्वन्द्व से परे चलती हवा
उखाड़ फेंकती है सबकी साँसें
विचारों के द्वन्द्व से परे नीला आकाश
सोखता रहता है सबके शब्दों की स्याही
सुनता रहता है वधिक का गीत।
ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like