हमने ही रखा था तुम्हारा नाम- शान्तनु - ध्रुव शुक्ल

ध्रुव शुक्लध्रुव शुक्ल11 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads


(मौत की मोटर-साइकिलों पर सवार युवाओं के लिए शोकगीत)

तुम्हें पुकारने के लिए
हमने ही रखा था तुम्हारा नाम-
शान्तनु !
अब तुम वहाँ चले गए
जहाँ हमारी आवाज़ नहीं जाती

अगर तुम हमारी ओर लौट सकते
तो हम भी कुछ दूर तक
तुम्हारी तरफ़ चले ही आते
पर अब हम क्या करें
तुम्हें कितना भी पुकारें
तुम अब हमारी सुनोगे नहीं
तुम तो बाहर ही चले गए
सब मौसमों से

हम यहाँ अकेले
ठण्ड में ठिठुर रहे हैं शान्तनु !
ओस की बूंदों की तरह तुम्हारी याद
सबकी आँखों से झर रही है।
ध्रुव शुक्ल
About the poet

ध्रुव शुक्ल

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like