इंगलिश का अखबार - धीरेंद्र कुमार यादव

धीरेंद्र कुमार यादवधीरेंद्र कुमार यादव8 Sept 1955

2 min read · 12.4K reads

बंदर जी अखबार पुराना,
उठा कहीं से लाए।
कहा गधे से ‘आओ तुमको
खबरें नई सुनाएँ।’
बोले, ‘बस गिर गई खड्ड में,
मरे मुसाफिर सारे।
सुनो सुनाता हूँ, आगे-
दुनिया की खबरें प्यारे।’
बात काटकर गदहा बोला,
बंदर से इस बार-
‘हिंदी में पढ़ते हो बाबू,
इंगलिश का अखबार।’
धीरेंद्र कुमार यादव
About the poet

धीरेंद्र कुमार यादव

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like