पहलवान चूहा - धीरेंद्र कुमार यादव

धीरेंद्र कुमार यादवधीरेंद्र कुमार यादव8 Sept 1955

1 min read · 12.4K reads

बीच अखाड़े में आकर के
चूहे जी चिल्लाए,
है कोई जो कुश्ती लड़ने
आज सामने आए।

‘मुझसे लड़ लो’
बढ़कर बोली-
बिल्ली मौसी आगे।
भूल पहलवानी चूहे जी,
तुरत वहाँ से भागे!
धीरेंद्र कुमार यादव
About the poet

धीरेंद्र कुमार यादव

View profile & all 3 Poems / Stories