मैं टूटता चला गया - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

तुमने मुझे जो तोहफा-ए-गम दिए,
हिफाजत में इनकी, मैं टूटता चला गया!

मंजिले बहुत थीं इस जमाने में मगर
हर एक मंजिल में, तुझे ढूंढता चला गया!

रात में पहले नींद फिर नींद में ख्वाब
और ख्वाबों में तुझको ही ढूंढता चला गया!

रह गया एक तू ही ख्यालों में अब ,
जहाँ के साथ खुद को ही भूलता चला गया!

आँख को या अश्कों को कहूं बेवफा,
ये सवाल जिन्दगी से पूंछता चला गया!

तुमने मुझे जो तोहफा-ए-गम दिए,
हिफाजत में इनकी, मैं टूटता चला गया!
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like