जब से तेरा अक्स मुझ में दिखने लगा है - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

अब मुझे आईने से डर लगने लगा है ,
जब से तेरा अक्स मुझ में दिखने लगा है !

अक्सर मेरे ख़याल मुझसे ये सवाल करते हैं ,
इधर तू कुछ बदला-बदला दिखने लगा है !

इक मुद्दत हुई ख़ुद को भूले हुए मुझे,
अब तो ज़र्रे-ज़र्रे में तू ही तू दिखने लगा है !

ग़म-ए- दर्द का इल्म ही न रहा दिल को ,
जबसे तेरे अश्कों में आबे-हयात दिखने लगा है !

कहाँ है ख़ुदा और किसे करूँ सजदा यहाँ,
अबतो मेरे अज़ीज़ में ही ख़ुदा दिखने लगा है !
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like