बच्चे, स्कूल और अभिभावक

धर्म कम्मेआणाधर्म कम्मेआणा

1 min read · 12.4K reads

हम स्कूलों में

अपने बच्चों के साथ पढ़ते हैं

उनका होमवर्क

और मंथली टेस्ट की कड़ी

हमारे माथे पर

उभरती नीली नसें बनकर

हम अपनी अतृप्त इच्छाओं की

पूर्ति का छल

बच्चों के सुनहरे भविष्य में से

तलाश करते हैं

सायरन वाली जीप

आगे-पीछे सुरक्षा गार्ड

और अर्दलियों की सलामी

हम अपनी उम्र से

तीस बरस पीछे होकर

तीस साल आगे

निहारते हैं

हमारी सुबह

बच्चों को तैयार करके

स्कूल भेजने के साथ शुरू होती है

और रात के खाने के

स्वाद में

बच्चों की डायरी के शब्द

घुल जाते हैं

हम बच्चों को

प्रतिभा की जगह

ट्यूशनों की बैसाखी थमाते हैं

परीक्षा के दौरान

सुपरिंटेंडेंट से लेकर

पानी की सेवा में लगे चपरासी तक

हम अपने बच्चों के अंग-संग होते हैं

हमारी अपूर्णता

अपनी जागती आँखों के

थके-माँदे छप्परों पर

अपने बच्चों की पूर्णता का

स्वप्न बनकर बैठती है।

धर्म कम्मेआणा
About the poet

धर्म कम्मेआणा

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like