अच्छा नहीं लगता
भीड़ में भीड़ होकर बैठना
आत्मा की बातें कोलाहल में गुम हों
अच्छा लगता है
एकांत में अकेले रहना
ख़ुद से ही बतियाना
तारों के चेहरे चूमकर
लौटतीं, दिल दरिया की लहरें
अच्छा लगता
बीत चुके के पहलू में बैठना
पुराने दिन याद करना
किसी भी बात पर
मन ही मन मुस्कुराना
आँहें भरना
जीवन नाटक
मटमैले दृश्य
अभिनय को भी मन न करता
ठहरे पानी की बदबू
पानी बहता भीतर देह में
अंग-अंग है वेग पसरता
अच्छा नहीं लगता
नपुंसक भीड़ में
उसी का हिस्सा हो रहना
उकाबी उड़ान जैसे लोग कहाँ गए!
मेरी रूह उनके संग भीगे
उनकी संगत में रहना
यही फक्कड़ों का कहना।








