अमृत नीक कहै सब कोई - धरनीदास

धरनीदासधरनीदास

2 min read · 12.4K reads

अमृत नीक कहै सब कोई, पीय बिना अमर नहिं होई।
कोई कहै अमृत बसै पताल, नर्क अंत नित ग्रासै काल।
कोई कहै अमृत समुंदर माहिं, बड़वाअगिन क्यों सोखत ताहिं।
कोई कहै अमृत ससि में बास, घटै बढ़ै क्यों होइहै नास।
कोई कहै अमृत सुरगां मांहि देव पिवैं क्यों खिर खिर जाहिं।
सब अमृत बातों का बात, अमृत हे संतन के साथ।
दरिया अमृत नाम अनंत, जाको पी पी अमर भये संत।
धरनीदास
About the poet

धरनीदास

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like