फूटा गीत नया - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

मन पर घिरा कुहासे वाला
मौसम बीत गया
इन्द्रधनुष रचती किरणों का
फूटा गीत नया ।

हरसिंगार झरे
टहनी-टहनी पंछी चहके
जूही, केतकी, वनचम्पा
बनकर सपने महके

गया
उदासी बुननेवाला
स्याह अतीत गया ।

खिली कुमुदिनी ने सौरभ के
गन्ध-पत्र बाँटे
सिहरन जगी रोम-कूपों में
उग आये काँटे

झोंका
मलय-पवन का
मन पर क्या-क्या चीत गया ।

चंचल हुआ झील का पानी
दरक गई काई
नभ से उतरी सोनमछरिया
जल में लहराई

पतझर से
कोंपल का सपना
फिर-फिर जीत गया ।
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like