नील-कमल-ताल पर उतर गए चीलों के झुण्ड - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

सुबह-सुबह
नील-कमल-ताल पर
उतर गए चीलों के झुण्ड ।

अभी-अभी नावों ने
खोले थे पाल मगर
बह निकली दक्षिणी हवाएँ
रह-रह कर भयावना
अट्टहास करती हैं
खोल रही यक्षिणी जटाएँ

रक्त–माँस–मज्जा की
ज्वलन-गन्ध उगल रहे
धूमायित ज्वाल भरे कुण्ड ।

हंसों ने पंख खोल
लम्बी की गरदनें
पंक्तिबद्ध काफ़िले उड़े
मानसरोवर-तट पर
दीर्घ मौन आ बैठा
कलरव के मेले उजड़े

प्रवचन की मुद्रा में
श्वेत बकुल आ बैठे
मस्तक पर धार कर त्रिपुण्ड ।
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायजीवन-राग/5केवल विचलित आत्माएँ हीगाती हैं यह राग— ब्रजरतन जोशीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेशरणार्थीरात-दिन, बारिश, नमी, गर्मीसबेरा-साँझ— हरिनारायण व्यास