फ़ासला - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

2 min read · 12.4K reads

या तो पानी बरसने वाला है या फिर अत्याचार होने वाला है
या तो तारीख़ बदलने वाली है या फिर युग
या तो घर की दीवार पर एक नया रंग होगा
या फिर पूरे शहर की दीवारें सफ़ेद हो जाएँगी

दो सम्भावनाओं के बीच यह फ़ासला हमेशा इतना ही
कम
था
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like