ये अधर : दो पत्तियाँ - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

3 min read · 12.4K reads

ये अधर : दो पत्तियाँ
दिन कि —
जैसे अन्धेरे में सुलगती हैं
बत्तियाँ।

उठ रहा कोई
नदी के छोर-सा
लग रहा जैसे
हुआ कुछ भोर सा
घाटियों में
गूँजती हैं
बादलों की पँक्तियाँ।

इस ज़मी को
आसमाँ से क्या मिला
दूर तक फैला
जड़ों का सिलसिला
जंगलों की गोद में
             कुछ बत्तियाँ।

बाढ़ की औकात क्या है
नील में
तैरती हैं आँख के इस झील में
             नींद में—
कुछ बत्तखें
कुछ कश्तियाँ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like