सोच रहा हूँ - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

सोच रहा हूँ
लगता है जैसे साए में अपना ही
गला दबोच रहा हूँ ।

एक नदी
उठते सवाल-सी
कन्धों पर
है झुकी डाल-सी
अपने ही नाख़ूनों से अपनी ही
देह खरोंच रहा हूँ ।

दूर दरख़्तों का
छा जाना
अपने में कुआँ
हो जाना
मुँह पर घिरे अन्धेरे को
बन्दर-हाथों से नोच रहा हूँ ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like