सर्दी का गीत - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

जब तब सर्द हवा के झोंके
अगल बगल की दीवारों पर
रख जाते हैं
ताक झरोखे।

गोल तिकोना
कोई कोना
क्या अब भी बचा रह गया
याद आ रहा जिनका होना !
हफ़्ते का सबसे उजाड़ दिन
यह इतवार —
न रुकता, रोके।

हाथों की गुमसुम रेखाएँ
लौट रहे सूने पठार से
आधे बच्चे - आधी गायें,
आग जलाकर बाट जोहते
कुछ सवाल
ख़ामोश घरों के।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like