रात गए आँखों से - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

जलता है गाँव, घर, नगर
धू... धू... धू...
रात गए आँखों से चलती है
लू... ऽ... ऽ... ऽ...

दाएँ जाना,
जाकर बाएँ को मुड़ना,
देखा है, चेहरों से
चिड़ियों का उड़ना।

याद आई क्या?
कोई, फिर —
नगरवधू !!

एक-एक, दो
             फिर उसके बाद
टूट गया
मिट्टी-पानी का
रिश्ता
हम न हुए,
             वरना,
             क्या होते टेसू।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like