फिर हुई बरसात झींगुर बोलते - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

फिर हुई बरसात
झींगुर बोलते ।

फूटते कल्ले ज़मीं से
रह गए हैं हम हमीं से
इन्द्रधनु हर बार
ईंगुर घोलते ।

आँख तालों की झँपी है
मेघ-वन की कँपकँपी है
खिड़कियाँ, पल्ले
हवा में डोलते ।

क्या मिला पत्ते तने को
सिवा जड़ से टूटने को
वहीं तक कहिए
जहाँ तक हो सके ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like