धूप में - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

धूप में तन कर खड़े हैं पेड़ ।

अँधेरे में ख़ासकर
जो बन गए थे,
ऊँट-घोड़ा-गाय
बकरी-भेड़ ।

पत्तियों का मुरैठा बाँधे
शाख है या हल कोई काँधे
यह चुनौती
सामना, मुठभेड़ ।

शाह का ऐलान या आँधी
फिर हवा की डुगडुगी बाजी
पर
कब्ज़ा किए हैं मेंड़ ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like