भूल का पर्याय - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.3K reads

कुछ न पूछो हाल इस जी का
आज दिन तृन तोड़ते बीता ।

हर ख़ुशी के साथ कोई फूल
भूल का पर्याय केवल भूल
बस यही हमने नहीं सीखा ।

दराज़ों में हाथ बन्द पड़े
मेज़ पर कुछ नींद के टुकड़े
समझ में आया तुम्हें रीता ।

समाचारों के लिए कहना
और अपने से छिपे रहना
रोज़ की यह ज़िन्दगी भी क्या ?
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like