आम में बौर आ गए - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

1 min read · 12.4K reads

आमों में बौर आ गए
डार-पात फुदकने लगे
कब के सिर मौर आ गए ।

खुली पड़ी धूप की किताब
रंगों के बँट रहे खिताब
जाँबाजों की बस्ती में
कुछ थे कुछ और आ गए ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like