नदिया का पेट काट के - देवेन्द्र आर्य

देवेन्द्र आर्यदेवेन्द्र आर्य18 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

नदिया का पेट काट के
ऊँचे हो गए घरौन्दे ।

घुटनों तक रेत में दबी
एक अंजुरी प्यास की नदी
दूसरा विकल्प नहीं है
गीत बचाऊँ कि ज़िन्दगी
 
सागर बन गए पोखरे
कर के पानी के सौदे ।

शीशी में बन्द सुगन्धी
जैसा ईमान हो गया
काग खुली ख़ाली शीशी
जैसा इनसान हो गया
 
अंधियारे देखने लगे
खाके किरनों के धोखे ।

पियराए पियराए से
क्यों हैं जीवन के पौधे ।
देवेन्द्र आर्य
About the poet

देवेन्द्र आर्य

View profile & all 37 Poems / Stories