पास पास थे चुभे, गड़े - देवेन्द्र आर्य

देवेन्द्र आर्यदेवेन्द्र आर्य18 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

पास पास थे चुभे, गड़े।
दूर दूर थे, नए लगे।

शहर भी अजीब है तेरा
भीख दी तो जात पूछ के।

अपने ग़म में जल रही है वो
जाइए न हाथ सेंकिए।

रात जैसे लिख रही हो ख़त
दिन कि जैसे खो गए पते।

इश्क हमने इस तरह किया
जैसे कोई सीढ़ियाँ चढ़े।

डिगरियाँ कराहने लगीं
क्या बिके कि नौकरी लगे।

औरतें कठिन न हों तो मर्द
एक बार पढ़ के छोड़ दे।
 
देवेन्द्र आर्य
About the poet

देवेन्द्र आर्य

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like