धावक - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

3 min read · 12.3K reads

नींद से जागती हूँ
जैसे गोली छूटती है बन्दूक से

सोती हूँ जैसे धावक बैठा हो तैयार
दौड के लिए

शुरू होता है दिन
एक ऐसी दौड की तरह
जिसमे जीत का लक्ष्य नहीं

एक ऐसी मैराथन जिसके लिए
नहीं है सामने कोई धावक
थामने को मशाल
किसी भी निश्चित दूरी के बाद

अपनी मशाल को
अपने हाथों मे थामे मजबूती के साथ
खत्म होती है दौड
हर रात
ढ़हती हूँ फिर नींद के आगोश में
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like