आवाज़ - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

3 min read · 12.3K reads

आवाज़ के पुल पर बैठ
ताकती
तेज़ नदी की धार को

बाँटती उसे जो बह गया
सहेजती
कितना कुछ जो बचा रहा

जीवन है
तो बातें हैं
आवाज़ की डोर जिसे बाँटे है
सोचो यह डोर भी न हो
कोई ठिकाना है
हवा का कोई झोंका
कब किसे नदी को सौंप दे

आवाज़ का पुल थाम
भर लेते हैं अँजुरी में पानी
छोड देते हैं पानी में दीप

इस पुल से
देर तक नज़र आती है
दूर तक झिलमिलाती रोशनी
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like