तिरे बग़ैर - नज़्म

दर्शिका वसानीदर्शिका वसानी

1 min read · 12.4K reads

दर्द गर बेहद हुआ तो हौसले बढ़ जाएँगे

तुम ज़ख़्म कुरेदोगे हम और निखर जाएँगे

तेरी रंजिशों ने साँस दी बेचैनियों ने नींद

हमें ख़ुश-नुमा माहौल और सुकून काट खाएँगे

ख़ुद को गले लगा कर रोना भी है हसीन

अपने आप से लड़ेंगे ख़ुद की गोद में सो जाएँगे

ये ना समझना के ये रफ़्तार है तुम से

तेरे साथ के बग़ैर भी हम दूर तलक जाएँगे

दर्शिका वसानी
About the poet

दर्शिका वसानी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like