भूक में दबे बचपन - नज़्म

दर्शिका वसानीदर्शिका वसानी

1 min read · 12.4K reads

शरीर में कोई तड़प सी होगी

या कोई आदत सी पड़ी होगी

कई दिनो की कई चीज़ो की भूक तो होगी

कोई मक़्सद होगा या यूँ ही

ज़िंदगी नंगे पाँव की दौड़ होगी

धूप को पर्दों से वापस भेज दिया अमीरों ने

वो जा कर कई आँखों में अँधेरे भर रही होगी

कुछ है नहीं टकराने को क्या उसी कारन

मायूसी में लिपटी नींदें फैल के सो रही होगी

ख़्वाबों में परियाँ खींच के लाई जाती होंगी

बेबसी चंद निवालों से गले उतारी होगी

महफ़िलों में कौन सी ख़ासियत बटती होगी

कितनी ऊँचाई पे सपने रखे जाते होंगे

क्या ख़्वाबों की परीभाषा भी पढ़ाई जाती होगी

आँखों से बहती ज़िद से हासिल क्या होता होगा

क्या टूटने पे फूट फूट के रोती होंगी

कौन से क़िस्से होंगे जो ख़ाली पेट हँसी निकलती होगी

बुख़ार में आराम के लिए कौन से बहाने धरते होंगे

गाड़ियों के टायर के निशान सीने पे पड़ते होंगे

सड़कों पे कई बचपन भूक में दब के मरते होंगे

दर्शिका वसानी
About the poet

दर्शिका वसानी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like