भोर भये जसोदा जू बोलैं - चतुर्भुजदास

चतुर्भुजदासचतुर्भुजदास

2 min read · 12.4K reads

राग विभास

भोर भये जसोदा जू बोलैं जागो मेरे गिरिधर लाल।
रतन जटित सिंहासन बैठो, देखन कों आई ब्रजबाल॥१॥
नियरैं आय सुपेती खैंचत, बहुर्यो ढांपत हरि वदन रसाल।
दूध दही माखन बहु मेवा, भामिनी भरि भरि लाई थाल॥२॥
तब हरखित उठि गादी बैठे, करत कलेऊ, तिलक दे भाल।
दै बीरा आरती उतारत,’चत्रभुज’ गावें गीत रसाल॥३॥
चतुर्भुजदास
About the poet

चतुर्भुजदास

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like