मरण

चंद्रकुँवर बर्त्वालचंद्रकुँवर बर्त्वाल

1 min read · 12.4K reads

मरण, कितनी दूर है, रे मरण, कितनी दूर!

उड़ रहा प्रतिपल हवा में विकल प्राण-कपूर।

पीत जीवन-पात प्रतिपल

काँपता है, कह रहा—

हृदय में मेरे व्यथा है

और पलकों पर अनेकों आँसुओं का चूर।

ग्रीष्म की दारुण हँसी से

चरण मेरे थक गए अब,

सूख, जीवन कह रहा—

हाय, जाना मुझे जाने अभी कितनी दूर!

चंद्रकुँवर बर्त्वाल
About the poet

चंद्रकुँवर बर्त्वाल

मूल नाम : चंद्रकुँवर बर्त्वाल

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like