आज मंदाकिनी-जल में खेलते हैं वरुण अपनी प्रणय-लीला।
घोर केश-समूह छितरा
काटती अपने किनारे,
गगन को घन-घन कँपाती
पर्वतों को तोड़-बिखरा,
गज-घटा से वन बहाती आज
कर्दम-धूमिला सरि नाचती उन्मादिनी-सी।
नाचते हैं वरुण जल में, लहर-लहरों में उठाए हाथ पीला,
आज मंदाकिनी-जल में खेलते हैं वरुण अपनी प्रणय-लीला।








