अपनी धुन में

चंद्रकुमारचंद्रकुमार

1 min read · 12.4K reads

जानकर भी

कि नहीं दिखता कुछ भी

घुप्प अँधेरे में

खुली रखता हूँ आँखें

कि वहीं ठोकर लगे

तो यह अफ़सोस न हो

—आँखें मूँदे चला जा रहा था मैं

अपनी ही धुन में।

चंद्रकुमार
About the poet

चंद्रकुमार

सुपरिचित कवि। 'स्मृतियों में बसा समय' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like