आईना

चंद्रकुमारचंद्रकुमार

1 min read · 12.4K reads

उन दरीचों पर, कोहनी लगाए

हथेलियों पर अपना चेहरा टिकाए

कब तक मेरा इंतज़ार करे कोई।

मैं चाहता हूँ कि

मेरे घर के हर एक आईने में

बस, अपना चेहरा

छोड़ जाए कोई!

चंद्रकुमार
About the poet

चंद्रकुमार

सुपरिचित कवि। 'स्मृतियों में बसा समय' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories