अमर प्रेम

चंद्रकुमारचंद्रकुमार

1 min read · 12.4K reads

अपने प्रेम को

अमर करने का यह

सबसे सरल उपाय होगा

तुम मुझे कविता बनाकर

दर्ज कर लो

लिखे का यूँ मिटना आसान नहीं

महकता रहूँगा तुम्हारे

शब्दों में

जब-जब पढ़ेगा कोई

कविता

चंद्रकुमार
About the poet

चंद्रकुमार

सुपरिचित कवि। 'स्मृतियों में बसा समय' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like