कितना बुरा होगा
जब नहीं होगा
बच्चों के भीतर बच्चा
स्त्रियों के भीतर स्त्री
और पुरुषों के भीतर पुरुष।
कितना बुरा होगा
जब एक आदमी के भीतर
पूरी दुनिया होगी
पर दुनिया के भीतर
वह आदमी नहीं होगा।
कितना बुरा होगा
जब नहीं होगा
बच्चों के भीतर बच्चा
स्त्रियों के भीतर स्त्री
और पुरुषों के भीतर पुरुष।
कितना बुरा होगा
जब एक आदमी के भीतर
पूरी दुनिया होगी
पर दुनिया के भीतर
वह आदमी नहीं होगा।

सुपरिचित कवि-लेखक। 'फल्गु किनारे' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।
View profile & all 15 Poems / Stories