एक बच्चे की कोरोना से बातचीत

चंद्रबिंदचंद्रबिंद

1 min read · 12.4K reads

बताओ कोरोना

तुम तो पहली बार आए थे

तुम्हें तो अतिथि की तरह रहना चाहिए था

तुम्हारे बारे में

पहले कभी सुना भी तो नहीं था।

तुम भी तो बच्चे ही थे

कुछ माह पहले ही तो

तुम्हारा जन्म हुआ था

फिर तुम, कैसे बन गए?

बच्चों के ही दुश्मन!

हमने किसी का क्या बिगाड़ा होगा?

हम तो शामिल भी नहीं थे

विकास की इस अंधी दौड़ में

फिर भी छीन लिया था तुमने...

हमारी किताबें

हमारा स्कूल बैग

हमारी पानी की बोतलें

हमारा टिफ़िन बॉक्स

हमसे हमारा विद्यालय और खेल का मैदान।

पर इतने से भी तुम कहाँ रुके थे?

और फिर हमें पटक दिया था

एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म पर...

जिससे हमारा न कोई नाता था

और न ही हमें वह भाता था।

उफ़! कितना दुखदायी था

संपूर्ण विद्यालय को

मोबाइल की एक स्क्रीन से देखना

विषय की बात तो दूर

हम यह भी नहीं समझ पाते थे कि

इस स्क्रीन पर

मेरा कौन साथी

है और कौन नहीं?

घंटों बैठने से

हमारी आँखे दुखने लगती थीं

कई बार तो लाल-लाल हो जाती थीं

मोबाइल की स्क्रीन की तरह।

इधर कुछ दिनों से

हमारी कक्षा में

एक नया शरारती बच्चा आ गया था

वह हमें रोज़ परेशान करता

यहाँ तक कि

शिक्षक को भी नहीं छोड़ता था

उसके कारण हर दिन किसी न किसी को

डाँट सुननी पड़ती।

अब तो ऐसा लगने लगा था कि

हम कितने सही हैं और कितने ग़लत

यह हमारे हाथ में नहीं,

नेटवर्किंग के हाथ में है।

चंद्रबिंद
About the poet

चंद्रबिंद

सुपरिचित कवि-लेखक। 'फल्गु किनारे' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी