जिस तरह आदमी की तबीयत ख़राब हो जाती है - चन्द्र

चन्द्रचन्द्र21 Sept 1997

8 min read · 12.4K reads

जिस तरह आदमी की तबीयत ख़राब हो जाती है
ठीक उसी तरह कभी-कभार
देश की तबीयत ख़राब हो जाती है

जिस तरह आदमी की तबीयत ख़राब होने के बाद
उस आदमी की देह के अँग-अँग से धधकती हुई
आग की लूत्तियाँ चिंगारियां उड़ने लगती हैं
और पुर्जे-पुर्जे के भीतर
एक अजीब बेचैनी
एक अजीब छटपटाहट
और कुछ आँसू की नमी
कुछ ख़ून की कमी
कुछ कमज़ोरियाँ
हो जाती हैं

उसी तरह समय के हेर-फेर से
देश की तबीयत ख़राब होने के बाद
देश की देह के पुर्जे-पुर्जे के भीतर
कभी जलन
कभी ठण्डक
महसूस होने लगती है
दिखने में लगती है साफ़-साफ़
देश की हज़ारों जोड़ी लाल-लाल अँखियों में !

लेकिन कभी-कभी
आदमी की तबीयत
बहुत ख़राब हो जाती है, बहुत खराब !

इतनी ख़राब तब हो जाती है
जब उस बेबस आदमी के पास
एक फूटी कौड़ी भी न रहती है
किसी भी अस्पताल में इलाज कराने हेतु
न ख़ुद के दम पर कमाने की जाँगर रहती है
कि नून रोटी भी खा सके
कि बना सके बरखा-बुन्नी से चूती हुई झोपड़ियाँ
कि ख़रीदकर कफ़न भी
नँग-धड़ँग तन को ढक सके !..

और इस तरह वह बीमार आदमी
गम्भीर, भयावह और खतरनाक रोग-शोक
घोर दुख के अन्धेरे,
बहुत अन्धेरे कुआँ जैसी गुफ़ाओं-कन्दराओं में कहीं
चुपचाप मरने लगता है धीमी मौत

मरते हुए
करने लगता है ख़ून की अल ल ल ल् उल्टियाँ

और कुम्हलाते छटपटाते कराहते चीख़ते मिमियाते
घिघियाते
केवल मुट्ठी भर कृशकाय देह लिए वहीं कहीं
बंजर भूमि पर दम तोड़ देता ,है बिचारा !

जिसकी बदबू देती हुई मुर्दा लाश पर
घृणा-नफ़रत की देसी-विदेशी-पड़ोसी मक्खियाँ
भिनभिनाने लगती हैं इधर-उधर...।
चन्द्र
About the poet

चन्द्र

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी