इसलिए आज भोर से ही बारिश हो रही है - चन्द्र

चन्द्रचन्द्र21 Sept 1997

6 min read · 12.4K reads

कल धरती सूखे से चुपचाप रो रही थी
इसलिए
आज भोर से ही बारिश हो रही है

कल रो रहे थे
मेरे गाँव-गिराँव के श्रमिक किसान भाई भी
इसलिए
आज भोर से ही बारिश हो रही है

इस बारिश से
खेतों में रोपे गए मरिचा बैंगन बाजरे के बीज को
जीने के लिए नया बल मिल रहा है

जीने के लिए नया बल मिल रहा है
कृषकों के कृशकाय देहों में !

इसलिए आज भोर से ही बारिश हो रही है

हो रही है बारिश इसलिए
कि कपिली नदी के बीचो-बीच पानी कम था
बालू-पत्थर-कंकण ज़्यादा थे
और कपिली नदी के आर-पार बसने वाले
चिरई-चुरूँग
वन-जंगल
बांस, वनफूल बहुत प्यासे थे !

कि हो रही है बारिश
इसलिए कि गेहूँ के खेत ख़ाली हो गए हैं
अब खेत में नमी तो चाहिए ही
अब खेत तो जोतना ही है हलों-ट्रैक्टरों से
नई फ़सल रोपने के लिए

कि हो रही है बारिश
इसलिए कि
खेती में
बहे हुए लाल-लाल लहू के
दाग-धब्बे भरे निशानों को
धोना है मल-मल कर

और तैयार हो जाना है फिर
कमर कस कर
कलेजे में असीम साहस, लगन और हिम्मत भरकर
नई खेती में
असीम-असीम लहू-पसीने को
खाद की तरह छींट-छींट कर मिलाने के लिए..!!!
चन्द्र
About the poet

चन्द्र

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुर