मैं प्यार करता हूँ इस देश की धरती से... - चन्द्र

चन्द्रचन्द्र21 Sept 1997

6 min read · 12.4K reads

मैं प्यार करता हूँ इस देश की धरती से
इस देश की धरती के हरे भरे वनों, जँगलों से,
वनों-जँगलों में चहचहाने वाली तमाम चिड़ियों से,
इस देश की धरती के खेतों से
खेतों में खटने वाले वाले मज़दूर-किसानों से
मैं प्यार करता हूँ

मैं प्यार करता हूँ
जिनके हाथ श्रम के चट्टानों से रगड़-रगड़ा कर
लहूलुहान हो चुके हैं
जिनकी पीठ और पेट एक में सट चुके हैं
भूख व दुख से
मैं प्यार करता हूँ उनसे
जिनकी समूची देह
खतरनाक रोगों से कृषकाय बन चुकी है

मैं प्यार करता हूँ
मैं प्यार करता हू~म
इस कपिली नदी से
इस कपिली नदी के तट पर की बांस की झाड़ियों से
जिनसे हमारी घरों की नीव धँसी-बनी
जिस नदी के सहारे
मैं और मेरा गाँव और मेरे गाँव की तमाम खेती-बाड़ी
ज़िन्दा है

मैं प्यार करता हूँ
प्यार करता हूँ मैं
अपने हाथों के श्रम के धारे से

मैं प्यार करता हूँ
गाय, बैल, हल, हेंगा, जुआठ, खुरपी-कुदाल से
प्यार करता हूँ

मैं प्यार करता हूँ उनसे
जिनकी समूची देह श्रम के लोहे की छड़ों से
रूई-सी बुरी तरह से धुनी जा चुकी है

मैं प्यार करता हूँ....
प्यार करता हूँ मैं….
अपनी इस जर्जर देह से
जिसका अनमोल रतन दूहा जा चुका है !
चन्द्र
About the poet

चन्द्र

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य