कभी-कभी - चन्द्र

चन्द्रचन्द्र21 Sept 1997

3 min read · 12.4K reads

कभी-कभी बापू की आँखों में
भयावह उदासी देखकर
इतना सहम जाता हूँ
इतना सहम जाता हूँ

कि भीतर-बाहर पसीज-पसीज कर
चुपचाप रोने लगता हूँ...
चुपचाप

और पिताजी तभी
मुझसे कहने लगते हैं
कहने लगते हैं

कि
बाबू !
ई ज़िनगी है, जिनगी
ई जिनगी में
कभी भी दुख छप्पर फाड़ के ही आता है

लेकिन बाबू !
ई जिनगी में
कभी भी सुख बहुत-बहुत कम ही आता है
बहुत-बहुत कम ही !
चन्द्र
About the poet

चन्द्र

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी