जेठ की चनचनाती दुपहरी में - चन्द्र

चन्द्रचन्द्र21 Sept 1997

2 min read · 12.4K reads

जेठ की चनचनाती दुपहरी में
धूप तो लगेगी ही

और जब धूप लगेगी
तब खेत-मजदूर की देह का रूप
मुरझाएगा ही

लेकिन इतना तो तय है, मेरे दोस्त !
जो तपतपाती धूप में खटेंगे
बहाएँगे जो अपनी आत्मा से निचोड़
कठिन श्रम का पसीना
इस धूप में

वो जिएँगे
जिएँगे हो वो
सुन्दरतम जीवन...
प्रकाशमय जीवन ...

और लड़ेंगे वो
हर असम्भव काम के लिए !!
चन्द्र
About the poet

चन्द्र

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like