चश्मा - चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव

चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तवचन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव1 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

कल दोपहर मुझे धूप
रोज़ से ज्यादा चटख दिखी
हवा कल
ज़्यादा गर्म महसूस हुई
प्यास भी
कुछ ज़्यादा ही लगी
सड़क का कोलतार
कुछ ज़्यादा ही पिघला नज़र आया
 
कल जो मैं
धूप का रंगीन चश्मा
घर भूल आया था
चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव
About the poet

चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like