ताकि फिर न रोए बुद्ध - चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव

चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तवचन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव1 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

प्रथम रुदन नहीं यह
इससे पहले भी कई बार रोया बुद्ध
कलिंग का बुद्ध
हिरोशिमा का बुद्ध
पोखरन का बुद्ध
फिलीस्तीन का बुद्ध
अयोध्या का बुद्ध
गोधरा-अक्षरधाम का बुद्ध
न्यूयार्क- बामियान का बुद्ध

पहली बार जब रोया था बुद्ध
अंकित हो गए थे एक सम्राट के आँसू
स्तम्भों और शिलालेखों में
शिलालेख संकल्पों के
शिलालेख एक विजेता के प्रायश्चित के

ये शिलालेख नहीं, प्रेम कविताएँ हैं
जिन्हे
हर किसी को पढ़ना चाहिए
ताकि
फिर न रोए कोई बुद्ध
गाँधी या जीसस क्राइस्ट
चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव
About the poet

चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like