प्रेम कविताएँ

चंदन यादवचंदन यादव

1 min read · 12.4K reads

लड़ाके प्रेम करते

नहीं हारते जंग से

न ही कबूतर कभी उकता सकता है

खुले आसमानों से

जैसे दरख़्त से कोई पत्ता दूर नहीं होता

स्वेच्छा से

और पृथ्वी कभी थकती नहीं

नियमित आवर्तन से।

पर जंग हार जाती है प्रेम से

आसमान पट जाता है कबूतरों की उड़ान से

उसी तरह स्वेच्छा से दरख़्त दूर कर देता है

पत्ते मौसम दर मौसम

हाँ, नियमित आवर्तन थक जाता है

हर वर्ष परिक्रमण से।

चंदन यादव
About the poet

चंदन यादव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like