पुनर्जीवन - चन्दन सिंह

चन्दन सिंहचन्दन सिंह1 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

दिनभर का भूखा
थका–मान्दा मैं जा रहा था
खाने को कुछ भी नहीं था मेरे पास तो
तलुओं में निकल आए दाँत
भूख
चप्पलों को ही चबाने लगी
चप्पलें घसीटते मैं जा रहा था
वह एक बेहद सँकरी–सी गली थी कि तभी
न जाने किस मकान से आई अचानक छन्न से
मछली तलने की करवाइन गन्ध
और भर गई नथुनों में !

मेरे मुँह में पानी आ गया यहाँ तक
कि मुझे वह एक तालाब ही लगा छोटा-सा
बस तभी मैं रोक नहीं पाया अपने को ज़ोर से पुकार उठा,
‘ओ कड़ाही में तली जाने वाली मछलियो !
ओ मरी हुई, कटी हुई हल्दी में लिपटी मछलियो !
आओ, यहाँ आओ
मेरे पास, मेरे मुँह में
जो दरअसल एक तालाब है

आओ उसमें और तैरो !
आओ उसमें और फिर से जी उठो !’
चन्दन सिंह
About the poet

चन्दन सिंह

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like