भुट्टा - चन्दन सिंह

चन्दन सिंहचन्दन सिंह1 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

भुट्टे
मुझे बेहद पसन्द हैं

सड़क किनारे
चूल्हे की आँच पर सिंकते भुट्टे
जीभ पकड़कर खींच लेते हैं मुझे अपने पास
हाथों में कितनी गर्मजोशी से आते हैं वे
अपने ही पत्तलों पर
नमक
हरी मिर्च
स्वाद की काली धारियाँ
और ख़ुशबुओं के अपने प्रभा-मण्डल के साथ

कोई-कोई भुट्टा
तो इतना खिच्चा
कि दोनों को अँगुलियों से छुड़ाते हुए लगता है
मानो छू रहा हूँ
किसान की देह पर पसीने की बून्दें

भुट्टा खाने के बाद
नियम से नहीं पीता हूँ पानी
नियम से तोड़कर उसे सूँघता हूँ
पता नहीं किसने बताए ये नियम और इनके क्या फ़ायदे हैं
पर मेरी आदत से
कुछ दोस्त परेशान रहते हैं
मुझे समझाते हैं
कि इन चूल्हों का कोयला
मसानघाट से
लाया हुआ होता है

पर मैं अवश
खा ही लेता हूँ भुट्टे
सड़क किनारे
औघड़ की तरह ।
चन्दन सिंह
About the poet

चन्दन सिंह

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य