क्यों उखड़ जाती हूँ
छोटी-सी बात पर
नींद को फाँक कर
उड़ती हूँ फ़ाख़्ता-सी
आँखे खोले
प्यार और झगड़े को तौलती
संसार में गढ़ती
कुढ़ने लगती हूँ कुछ क्षण
मछली-सी
सपने तो अंधे भी लेते हैं
बंद आँखों के अँधेरे में
कुत्ता भौंक रहा है
काग़ज़ बीनने वाली पर
उसका सपना जानता








