मेरा शरीर मेरी इच्छाओं पर
प्रतिबंध लगाता रहता है
उनसे झगड़ता-बहसता
पूरे चाँद को देख मूड बदल जाता है
लहरों की तरह भीतर बवंडर मचाता रहता है
ज़हर में शायद कोई मीठी दहशत है
जिससे डरती फिर-फिर वही
बहस की गोली चखती रहती हूँ
उसी के स्वाद को बनाने के लिए
शब्दों को ढूँढ़ती हूँ अँधेरे में








