टाँगों की नाड़ियों में कभी नहीं
कभी नहीं
झगड़ा हो रहा है
कोई नाड़ी डर जाती है
कोई क्रोध में उफन कर
थोड़ी देर के लिए सूज जाती है
पेड़ों की जड़ों की तरह जो
झगड़ती रहती है धरती के नीचे
पेड़ अपनी एक टाँग पर खड़ा
छतरी लिए
सुनता रहता है सब
टाँगों की नाड़ियों में कभी नहीं
कभी नहीं
झगड़ा हो रहा है
कोई नाड़ी डर जाती है
कोई क्रोध में उफन कर
थोड़ी देर के लिए सूज जाती है
पेड़ों की जड़ों की तरह जो
झगड़ती रहती है धरती के नीचे
पेड़ अपनी एक टाँग पर खड़ा
छतरी लिए
सुनता रहता है सब

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories