सूरज-सा ख़ाली चेहरा पहने
घूम रही हूँ
इस पीले घर में
मन पिचपिच
आँखों में धुँधलापन
रेंग रही हैं
पत्तियाँ भीतर ही भीतर
भारी होती
कोई लिख दे देह मेरी पर
एक महाकाव्य
मेरा दु:ख
एक हिमालय है
काली बर्फ़-सा
कुलाँचें भरता
सूरज-सा ख़ाली चेहरा पहने
घूम रही हूँ
इस पीले घर में
मन पिचपिच
आँखों में धुँधलापन
रेंग रही हैं
पत्तियाँ भीतर ही भीतर
भारी होती
कोई लिख दे देह मेरी पर
एक महाकाव्य
मेरा दु:ख
एक हिमालय है
काली बर्फ़-सा
कुलाँचें भरता

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories