अब मैं नहीं आऊँगा
खो जाऊँगा
शेर के मुँह में
तुम बकरी बनी
डरती रहो वर्षा से
मैं चला जाऊँगा पहाड़ों पर से गिरने
तुम जाओ रेगिस्तान में तपने
हम नहीं मिलेंगे कभी अब
आकाश छू लिया करेंगे
समुद्र को पीकर
फिर सोचेंगे
प्यार जल है या रेत
अब मैं नहीं आऊँगा
खो जाऊँगा
शेर के मुँह में
तुम बकरी बनी
डरती रहो वर्षा से
मैं चला जाऊँगा पहाड़ों पर से गिरने
तुम जाओ रेगिस्तान में तपने
हम नहीं मिलेंगे कभी अब
आकाश छू लिया करेंगे
समुद्र को पीकर
फिर सोचेंगे
प्यार जल है या रेत

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories