देवी से दानव

चंपा वैदचंपा वैद13 Sept 1930 – 23 Jul 2017

1 min read · 12.4K reads

आज मैं देवी से दानव बन गई हूँ

अपनी नज़रों में

और

फूल से काँटा

लगता है

अपने मुँह पर

आप ही चाँटा

मारकर

अपने को जगा रही हूँ

हर रोज़

डरती हूँ

लोग कहेंगे

पागल है

पर कहीं

यह डर अच्छा लगता है

चंपा वैद
About the poet

चंपा वैद

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017

View profile & all 42 Poems / Stories